युवा संसद में गूंजी सीधी की आवाज़

सीधी। युवा पुनीत शुक्ला ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश और जिले की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बहरी तहसील के ग्राम हटवा निवासी पुनीत शुक्ला ने सदन में सीधी की शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा के पर्याप्त संस्थान नहीं हैं और बड़ी संख्या में छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है।

पुनीत ने सीधी की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपना व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उनकी मां की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए रीवा ले जाया गया, जहां जांच में काफी समय लगा। बाद में उन्हें भोपाल एम्स ले जाया गया, लेकिन उनकी मां को बचाया नहीं जा सका।

जयपुर में आयोजित युवा संसद के 31वें सत्र में 25 से अधिक राज्यों के युवाओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय मंच पर सीधी और मध्य प्रदेश की समस्याओं को बेबाकी से रखने को लेकर पुनीत शुक्ला की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Next Post

मंत्रालय के विपणन अधिकारी को शिवराज ने किया निलंबित 

Mon Sep 21 , 2026
नई दिल्ली,केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मंत्रालय के एक विपणन अधिकारी अनुराग को सीहोर जिले के दो निजी वेयरहाउस के संचालकों से सब्सिडी पास करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार […]

You May Like