नेकी की दीवार में लगी भीषण आग, गरीबों के लिए दान किए गए कपड़े जलकर खाक

टीकमगढ़: शहर के सिविल लाइन रोड स्थित नेकी की दीवार स्थल पर बीती देर रात आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में वहां रखे सभी कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

नगर पालिका ने अनुपयोगी कपड़े दान करने के उद्देश्य से इस नेकी की दीवार स्थल का निर्माण कराया था। पिछले लगभग पांच वर्षों से शहर के लोग यहां अपने अनुपयोगी कपड़े दान करते आ रहे हैं। हालांकि, नगर पालिका की ओर से इसकी देखभाल के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया था। यह स्थल नगर पालिका सीएमओ के बंगले और फायर ब्रिगेड कार्यालय के ठीक बगल में स्थित है। आग लगने की जानकारी मिलते ही सबसे पहले कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मचारियों को बुलाया गया, जिन्होंने आग बुझाने का काम किया। इस घटना में नेकी की दीवार पर रखे सभी कपड़े पूरी तरह जल गए।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सिविल लाइन रोड स्थित नेकी की दीवार स्थल पर मंगलवार देर रात आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में वहां रखे सभी कपड़े जलकर खाक हो गए।

Next Post

डबरा से जाएगी मां वैष्णो देवी यात्रा, डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ सैकड़ों श्रद्धालु होंगे रवाना

Thu Feb 26 , 2026
ग्वालियर: डबरा से इस वर्ष भी होली के अवसर पर मां वैष्णो देवी की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक यात्रा में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है […]

You May Like