डिस्काउंट न देने पर वाइन शॉप पर फायरिंग, सेल्समैन को लगी गोली

ग्वालियर। शहर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटू पार्क इलाके में रात में शराब खरीदने आए बदमाशों ने डिस्काउंट न मिलने पर वाइन शॉप में फायरिंगकर दी. फायरिंग में दुकान के सेल्समैन प्रशांत शिवहरे को गोली लगी, जिसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है. हाल ही में भिंड में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था.

घटना देर रात उस समय हुई जब तीन युवक दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे. उन्होंने सेल्समैन से डिस्काउंट देने की मांग की. सेल्समैन द्वारा मना करने पर युवकों ने विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए. कुछ देर बाद वही आरोपी बाइक से वापस आए और दुकान के बाहर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली प्रशांत शिवहरे को लगी. गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपी भाग निकले. घायल सेल्समैन को तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया. फायरिंग की सूचना मिलते ही गोले का मंदिर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए.

Next Post

ग्वालियर के स्टार बॉडी बिल्डर शाहिद खान नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

Sat Feb 7 , 2026
ग्वालियर। तेलंगाना राज्य के करीमनगर में होने जा रही 16वा जूनियर मास्टर दिव्यांग, मैंस व लेडीज बॉडी बिल्डिंग एंड शारीरिक गठन नेशनल चैंपियनशिप 2026 में ग्वालियर के बॉडी बिल्डर शाहिद खान अपना दम दिखाने जा रहे हैं जिसके लिए शाहिद खान ने चार साल की मेहनत ओर मशक्कत के बाद […]

You May Like