SITE महाविद्यालय में छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सिंगरौली। महाविद्यालय सिंगरौली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के परिसर में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। जहां राष्ट्रीय सेवा योजना समेत 41 छात्र-छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

स्वयं सेवी संस्था सोसाइटी आफ उमन अवैरनेंस एण्ड रुरल इकोनॉमी जेनरेशन के तत्वाधान में संस्था द्वारा संचालित महाविद्यालय सिंगरौली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय इकाई के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय परिवार के तरफ से

राजकुमार त्रिपाठी, सुहेल अहमद, रूपल सिंह, हिमांशु अग्रवाल एवं निदेशक अनिल कुमार शुक्ल के पुुत्र नमन प्रकाश ने अपना रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के संचालक डॉ. आरडी द्विवेदी, संजय प्रताप सिंह, डॉ. स्मिति खरे, सतीश उप्पल एवं सुरेश गिरि सहित अन्य कर्मचारियों के द्वारा शिविर का संचालन हुआ। इस अवसर पर सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं की प्राथमिक जॉच की गई। उपयुक्त पाये जाने पर 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Next Post

बेटी की डोली तो नहीं उठी लेकिन उठ गई बाबुल की अर्थी, परिजनों का हत्या का आरोप 

Sun Mar 30 , 2025
सीधी। बेटी की शादी की तैयारी में जुटे बाबुल का शव पुलिया के नीचे मिलने से पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध जल्द कार्यवाही की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम कुबरी कारीमाटी […]

You May Like