यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

भोपाल, 01 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस सभी नागरिकों को बच्चों का भविष्य उज्जवल होने, उन्हें स्नेह और सहयोग के साथ समानता के अवसर उपलब्ध करने के लिए प्रेरित करता है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों से शोषण, अपराध, मजदूरी और कुपोषण जैसे सामाजिक अभिशापों से बच्चों को बचाने और उन्हें प्रगति करने में मदद करने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।

Next Post

चलती आटो से महिला का पर्स छीनकर भागे नकाबपोश बदमाश

Sun Jun 1 , 2025
रीवा।रेलवे स्टेशन से आटो में बैठकर परिवार के साथ घर जा रही महिला का पर्स चलती आटो में छीनकर बदमाश भाग खड़े हुए. जब तक पीछा किया तब तक बदमाश दूर जा चुके थे. पर्स में सोने-चांदी के जेवरात सहित दस हजार नगदी थी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच […]

You May Like