चलती आटो से महिला का पर्स छीनकर भागे नकाबपोश बदमाश

रीवा।रेलवे स्टेशन से आटो में बैठकर परिवार के साथ घर जा रही महिला का पर्स चलती आटो में छीनकर बदमाश भाग खड़े हुए. जब तक पीछा किया तब तक बदमाश दूर जा चुके थे. पर्स में सोने-चांदी के जेवरात सहित दस हजार नगदी थी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

सिविल लाइन थाना अन्तर्गत ढ़ेकहा तिराहे के पहले लूट की वारदात को नकाबपोश बदमाशो ने अंजाम दिया. दरअसल भोपाल में भांजी की इंगेजमेंट कार्यक्रम से वापस रेवांचल से लौटे सुनील अग्रवाल पत्नी और बच्चो के साथ आटो में बैठकर सिरमौर चौराहा स्थित घर जा रहे थे. राखी अग्रवाल गोद में पर्स रखकर बैठी थी, जैसे ही आटो ढ़ेकहा तिराहे के पास पहुंचने वाला था उसी समय मोटर साइकल में सवार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और बगैर समय गवाए चलती आटो से पर्स खीच कर भाग खड़े हुए. सुनील ने आवाज लगाई लेकिन सडक़ में ज्यादा भीड़ नही थी और लोग समझ नही पाए, तब तक बदमाश दूर जा चुके थे. पीडि़त परिवार ने बताया कि पर्स में सोने-चांदी के जेवरात लगभग 7 तोला सोने के थे और दस हजार नगदी थे. वारदात के बाद पीडि़त परिवार सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से बदमाशो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

Next Post

बल्कर-बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, दो गंभीर

Sun Jun 1 , 2025
सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में आज सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बल्कर और बाइक की भिडंत में बाइक में सवार महिला की मौत हो गई वहीं पति और 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक […]

You May Like