सिराड़ी राशन दुकान पर लापरवाही, कार्रवाई के बजाय फिर सौंपा चार्ज

सीहोर। तहसील इछावर के सिराड़ी स्व सहायता समूह की राशन दुकान पर लापरवाही का मामला एक बार फिर चर्चा में है. कुछ दिन पूर्व तीन माह का राशन वितरण होना था, लेकिन दुकान संचालक ने हितग्राहियों से अंगूठे मशीन में लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया। शिकायत पर एसडीएम ने तत्काल दुकान को निलंबित कर दिया था, इसके बावजूद हितग्राहियों को उनका हक का राशन नहीं मिल सका.

आश्चर्य की बात यह है कि कार्रवाई करने के बजाय विभाग ने उसी संचालक को दोबारा राशन वितरण की जिम्मेदारी सौंप दी.जबकि तीन वर्ष पूर्व छापरी की उचित मूल्य दुकान पर इसी तरह की अनियमितताओं पर समिति प्रबंधक और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. उपभोक्ता कई बार सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर चुके हैं, फिर भी नाम मात्र की कार्रवाई कर मामला दबा दिया गया.

इस संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रकाश यादव ने बताया कि यह मामला उनकी पोस्टिंग से पूर्व का है. फिलहाल एसडीएम अवकाश पर हैं, उनके लौटने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

 

Next Post

पीएम आवास योजना के तहत फर्जीवाड़ा करने वालों पर होगी FIR

Thu Aug 28 , 2025
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बीएलसी घटक के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की नगर निगम टीम द्वारा स्थल निरीक्षण एवं दस्तावेज़ सत्यापन किया जा रहा है. इस दौरान प्रत्येक आवेदक से शपथ पत्र भी लिया जा रहा है, जिसमें यह उल्लेख करना आवश्यक है कि वह वास्तव में आवासहीन […]

You May Like