रॉन्ग साइड से टक्कर के बाद युवक पर हमला, दांत टूटे

इंदौर: खंडवा रोड पर अशोका राज रिसोर्ट के सामने एक सड़क हादसा मारपीट में बदल गया. रॉन्ग साइड से आई बाइक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार ने हेलमेट से हमला कर युवक के दांत तोड़ दिए. अमृत सागर कॉलोनी सिमरोल निवासी नितिकेश ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह एक्टिवा से जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 09 एमपी09 एमपी 0854 के चालक ने रॉन्ग साइड से आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी.

इसके बाद आरोपी ने मां-बहन की गालियां दीं और हाथ-पैर से मारपीट करने के साथ हेलमेट से चेहरे पर वार किया. हमले में नितिकेश के सामने के दो दांत आधे से टूट गए. आरोप है कि विवाद के दौरान बाइक सवार ने जान से मारने की धमकी भी दी, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ड्रग्स तस्करी में लिस्टेड महिला गिरफ्तार, बच्चों को बनाती थी ‘सप्लाई गैंग’ का हिस्सा

Wed Sep 10 , 2025
इंदौर:आजाद नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महिला बदमाश को दबोचा है. आरोपी महिला लंबे समय से ब्राउन शुगर की सप्लाई में सक्रिय थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए बच्चों तक को इस्तेमाल करती थी. पुलिस ने उसके पास से 24 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर […]

You May Like