मैक्स वाहन से 365 लीटर चोरी का डीजल जब्त

सिंगरौली: झोखों हनुमान मंदिर के पास हाईवें यातायात पुलिस ने घेराबन्दी कर मैक्स वाहन को दबोच लिया। जहां भारी मात्रा में डीजल बरामद हुआ है। यह डीजल कर्थुआ की ओर से झोखों की ओर परिवहन करने जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि मैक्स वाहन क्रमांक एमपी 18 पी 0374 में अवैध डीजल कर्थुआ तरफ से लोड होकर आ रहा है।

उक्त पुलिस ने हनुमान मंदिर झोखों के पास नाकाबन्दी करते हुये जीेरो रोड के पास दबोच लिया। वही चालक वाहन छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। वाहन में भारी मात्रा में 10 जेरकेन 50-50 एवं 35-35 लीटर को जप्त कर अग्रीम कार्रवाई के लिए चितरंगी पुलिस को सौप दिया।

Next Post

शाह बस्तर पहुंचे

Sat Apr 5 , 2025
बस्तर 05 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे है। वह यहां बस्तर पंडुम महोत्सव में शामिल होंगे। श्री शाह मार्च 2026 के नक्सल मुक्त अभियान को लेकर नक्सल मामलों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई के साथ साथ उनसे वन […]

You May Like