दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता

नयी दिल्ली 06 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल एक करोड़ 55 लाख 24 हज़ार 858 मतदाता है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को मतदाता की अंतिम सूची जारी की, जिसमें जिनमें कुल 83 लाख 49 हज़ार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हज़ार 952 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1261 है।

उन्होंने कहा कि अब तक मतदाता पहचान पत्र पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में 24 लोगों के खिलाफ आठ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नए मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

Next Post

जंगल में वर्दीवालों पर हमला करने वाले 10 को जेल भेजा

Mon Jan 6 , 2025
बड़े मामले की धीमी कार्रवाई, डेढ़ सौ में से चालीस नामजद में दस दिन बाद केवल दस को ही पकड़ पाई पुलिस   नवभारत न्यूज खंडवा। पिपलोद थानाक्षेत्र के आमाखजूरी जंगल में चालीस अतिक्रमणकारियों में से 10 को पकडक़र जेल भेज दिया गया। इन्होंने वर्दीवालों की टीम पर गोफनों से […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।