सरयू की तर्ज पर गौरीघाट समेत अन्य घाटों की तस्वीर बदलने वाली DPR में देरी

जबलपुर: अयोध्या की सरयू नदी की तर्ज पर गौरीघाट समेत अन्य घाटों को विकसित करने मास्टर प्लान बना गया जिसके तहत डीपीआर तैयार होनी है लेकिन डीपीआर को तेैयार करने में देरी हो रही है। जबकि संस्कारधानी की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतरने के लिए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह खुद उतरे हुए है। सूत्रों की माने तो डीपीआर मार्च माह में फाइनल होनी थी लेकिन अप्रैल माह गुजर गया उसके बावजूद भी डीपीआर पर काम कहां तक पहुंचा इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है। संबंधित अधिकारी भी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे है।
अयोध्या तक हो चुके निरीक्षण
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह पूर्व में गौरीघाट में रिवर्सनडेवलपमेंट के संबंध में एमपीआरडीसी का कंसल्टेंट टीम के साथ जायजा ले चुके है। इसके साथ ही रिवरफ्रंट परियोजना के मास्टर प्लान और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे चुके है। श्री सिंह अयोध्या में सरयू नदी पर बने घाटों का भी भ्रमण कर सरयू नदी पर नवनिर्मित घाटों की स्थापत्य कला, रामपथ, राम की पैड़ी, पार्किंग व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, म्यूरल वर्क और पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा की व्यवस्थाओं का खाका तैयार ह किया गया था।
ऐसा है मास्टर प्लान
जबलपुर में नर्मदा नदी किनारे बनने वाले घाट धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक सुविधाओं के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। घाटों के निर्माण में माँ नर्मदा की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था और पर्यावरणीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाना है। प्रस्तावित योजना के तहत तिलवारा घाट और कालीधाम घाट पर नाव टर्मिनल स्थापित करने की योजना है, जिससे जलपर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साईं तीर्थम, खारीघाट, ग्वारीघाट और जिल्हेरीघाट पर फ्लोटिंग डेक बनाए जाएंगे। सभी प्रमुख घाटों के पास संगठित पार्किंग क्षेत्र बनाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

Next Post

कार की टक्कर से युवती की मौत, बहन घायल

Thu May 1 , 2025
इंदौर: विजयनगर इलाके में एक कार चालक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दो बहनें सड़क पर गिर गईं। हादसे में बड़ी बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छोटी बहन गंभीर रूप से घायल है। 21 वर्षीय मृतका चंचल मंडवाल निवासी अमृत […]

You May Like