
गुना। जिले के रुठियाई थाना क्षेत्र के गादेर घाटी स्थित मामा-भांजा दरगाह को अज्ञात शरारती तत्वों ने निशाना बनाते हुए उसमें तोड़फोड़ की। फरियादी परवीन बानो ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दरगाह और उसमें बने कमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस दरगाह पर हमला हो चुका है, लेकिन कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए हैं। पीड़ित पक्ष ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
