भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनंत चतुर्दशी पर पूजन और गणेश विसर्जन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में विराजमान भगवान श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन एवं हवन कर प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय पाठक तथा पूर्व कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह उपस्थित रहे।

Next Post

हरपालपुर में युवक पर हमला, आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट

Sat Sep 6 , 2025
छतरपुर। जिले के हरपालपुर कस्बे में शनिवार को एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन के पीछे रहने वाले हरिओम अहिरवार पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने अचानक हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल हरिओम […]

You May Like