अंबिकापुर में कृषि विभाग के गोदामों में सड़कर खराब हुआ जैविक खाद

अंबिकापुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कृषि विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां विभागीय गोदाम में रखे जैविक खाद के खराब होने का मामला उजागर हुआ है।

जानकारी के अनुसार गंगापुर स्थित तुलसी चौक के पास कृषि विभाग के गोदाम में बड़ी मात्रा में संगवारी जैव खाद और इफको कंपनी का राइजोबियम लंबे समय तक पड़े रहने के कारण खराब हो गया।

बताया जा रहा है कि खराब और अवधि पार हो चुके जैविक खाद को अब गोदाम से बाहर फेंका जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले ने जैविक खाद की खरीदी और वितरण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और संभावित घोटाले की आशंका को जन्म दिया है।

सूत्रों के मुताबिक उक्त खाद किसानों के बीच वितरण के लिए खरीदा गया था, लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते किसानों ने इसे लेने में रुचि नहीं दिखाई, जिसके कारण यह लंबे समय तक गोदाम में पड़ा रहा और अंततः खराब हो गया।

मामले को लेकर कृषि विभाग के उप संचालक पीतांबर सिंह दीवान का कहना है कि स्थिति की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

भीषण गर्मी के बीच शहर में गहराता जा रहा पानी का संकट

Thu May 7 , 2026
इंदौर: शहर में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट गहराता जा रहा है. जल संकट के चलते वार्ड 38 स्थित बाबा मनसब नगर जैसी बस्तियों में हालात बदतर हो गए हैं. स्थानीय निवासियों के अनुसार, बोरिंग सूख चुके हैं और नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोग […]

You May Like