द ग्रेट खली का मंडला आगमन, जनजातीय परंपरा से हुआ स्वागत

मंडला। विश्व प्रसिद्ध पहलवान द ग्रेट खली (दिलीप सिंह राणा) का मंडला नगर में आगमन हुआ, जिसे लेकर मंडला में भारी उत्साह देखने को मिला। सामाजिक संस्था भागीरथ सेवा विकास परिवार अजेय मंडला और श्री श्याम मंदिर अग्रसेन ट्रस्ट द्वारा युवा शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। द ग्रेट खली के आगमन से पूर्व सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित मरीजों के लिए एक नि:शुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जहां रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम स्थल पर महापुरुषों की जीवनी पर प्रदर्शनी भी लगाई गई।

जबलपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत के बाद खली मंडला के लिए रवाना हुए। इस दौरान बरेला टोल नाका, बीजाडांडी, नारायणगंज और फूलसागर जैसे स्थानों पर सामाजिक लोगों ने उनका अभिवादन किया और सेल्फी ली। फूलसागर से बीएसवीपी कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली, जो रानी दुर्गावती महाविद्यालय पहुँची। यहाँ द ग्रेट खली ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बताया गया कि रानी दुर्गावती महाविद्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए खली ने देश के युवाओं में बढ़ते नशे के चलन पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि युवाओं को इस बुराई से दूर रखने के लिए छोटे जिमखाने और ग्राउंड विकसित किए जाए, इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक खेल कॉम्पिटिशन आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन कदमों से युवा स्वाभाविक रूप से खेलकूद की ओर आकर्षित होंगे और नशे से दूर रहेंगे। राजनीति और भ्रष्टाचार पर बोलते हुए खली ने भाजपा को देश को आगे बढ़ाने का विकल्प बताया और पिछले 15 सालों में घोटालों में कमी आने का दावा किया। उन्होंने भारतीय बच्चों के डब्ल्यूडब्ल्यूई में भविष्य को उज्ज्वल बताया, लेकिन इसके लिए स्थानीय स्तर पर खेल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जनजातिय पंरपरा अनुसार किया सम्मान :

कार्यक्रम मंच पर द ग्रेट खली का मंडला की जनजातीय परंपरा अनुसार विशेष सम्मान किया गया। उन्हें वीरन माला पहनाई गई और पारम्परिक आदिवासी पगड़ी पहनाकर जिले की संस्कृति से अवगत कराया गया।

 

Next Post

राज्य सरकार जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध: डॉ यादव

Thu Oct 30 , 2025
खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है। माँ नर्मदा का वाहन माने जाने वाले मगरमच्छों को उनके नैसर्गिक आवास में पुनस्र्थापित करना, हमारी सांस्कृतिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी है। मगरमच्छों के आवास के लिए यह अत्यंत अनुकूल है। उनकी उपस्थिति […]

You May Like

Play sound