राज्य सरकार जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध: डॉ यादव

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है। माँ नर्मदा का वाहन माने जाने वाले मगरमच्छों को उनके नैसर्गिक आवास में पुनस्र्थापित करना, हमारी सांस्कृतिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी है। मगरमच्छों के आवास के लिए यह अत्यंत अनुकूल है।

उनकी उपस्थिति से नदी का पारिस्थितिक तंत्र एवं जल प्रवाह और अधिक सुदृढ़ होगा। यह महत्वपूर्ण पहल प्रदेश में चल रहे व्यापक वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा है।

गुरूवार को खंडवा जिले के नर्मदानगर (पुनासा) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधिवत रूप से पूजन कर वन विहार भोपाल से लाये गये 6 मगरमच्छों को मां नर्मदा नदी के सलिल जल में स्वच्छंद छोड़ा।

जल और वन्य जीवों को प्राथमिकता

मध्यप्रदेश में वन्यजीवों के साथ ही मगरमच्छ जलीय जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन में निरंतर वृद्धि होगी। प्रदेश में सभी प्रकार के जीवों के संरक्षण अभियान के तहत भारतीय संस्कृति में मनुष्य एवं वन्यजीव परस्पर एक दूंसरे पर निर्भर हैं। मगरमच्छ जलीय पारिस्थितिक तंत्र की अहम कड़ी है। इंदिरा सागर परियोजना के बैक वाटर क्षेत्र में माँ नर्मदा के वाहन के संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से पूर्ण अनुकुल माहौल उपलब्ध है।

ओंकारेश्वर अभयारण्य पर किया फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष वन विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावित ओंकारेश्वर अभ्यारण के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना एवं जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि सामान्य वनमण्डल खण्डवा के कुल वनक्षेत्र- 283773.23 हेक्टेयर अंतर्गत प्रस्तावित ओंकारेश्वर अभ्यारण्य का कुल क्षेत्रफल 61407.09 हेक्टेयर है। जिसमें खंडवा वनमंडल अंतर्गत पुनासा,मूंदी,चांदगढ़, बलडी परिक्षेत्र शामिल हैं, वहीं देवास वनमंडल के सतवास, कॉटाफोड, पुंजापुरा, उदयनगर आदि परिक्षेत्र शामिल हैं।

अफसर और नेता भी थे उपस्थित

इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े और जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, संभागायुक्त सुदाम खाड़े, आईजी अनुराग, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक शुभ रंजन सेन, मध्यप्रदेश के वन बल प्रमुख वी.एन. अंबाड़े, वन संरक्षक खंडवा वासु कनौजिया, वन मंडल अधिकारी राकेश डामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर भारत महिला विश्वकप के फाइनल में

Thu Oct 30 , 2025
नवी मुम्बई, 30 अक्टूबर (वार्ता) जेमिमाह रॉड्रिग्स (नाबाद 127 ) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 ) बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गुरुवार को एकदिवसीय महिला विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को नौ गेंदे शेष रहते पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। जहां उसका […]

You May Like