बैट्री चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सतना: सिटी कोतवाली पुलिस ने बैट्री चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे कार्रवाही के बाद शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, पंजाबी कॉलोनी निवासी किशन अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल ने रिपोर्ट लिखाई थी कि 23 जनवरी को उनकी बैट्री चोरी हुई हैं।

इस पर अपराध क्रमांक 113/26 में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी मामले में आरोपी अरविंद उर्फ राजा वंशकार पिता ओमप्रकाश वंशकार निवासी बजरहा टोला सतना को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। इस कार्रवाही में प्रधान आरक्षक  चितेन्द्र पांडेय, आरक्षक उपेश पाठक, लखनलाल शर्मा की अहम भूमिका रही।

Next Post

करंट से किसान की मौत

Sun Jan 25 , 2026
सतना : थाना उचेहरा अंतर्गत खूझा गांव में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र वीरेंद्र चौधरी ने बताया, उनके पिता नत्थू लाल चौधरी पिता तेजाई चौधरी (58) दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत रुनहाई हार में पानी लगाने गए थे। इस दौरान […]

You May Like