तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, छह यात्री घायल

इंदौर: महाराष्ट्र से इंदौर आ रही यात्री बस बुधवार सुबह तेजाजी नगर क्षेत्र के लिंबोदी में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं. राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच लिंबोदी गेट के पास हुआ.

बस महाराष्ट्र से इंदौर की ओर आ रही थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस की रफ्तार अधिक थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर के बाद आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की. पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. हादसे में घायल छह यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. घायलों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं. हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया. यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया. पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ईरान-ओमान समझौते से तत्काल नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य, नई नौवहन व्यवस्था पर 30-60 दिन में होगी बातचीत

Wed Aug 26 , 2026
तेहरान 26 अगस्त (वार्ता) ईरान के उप विदेश मंत्री (कानूनी एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों) काजेम गरीबाबादी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच में हुए समझौते की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि इस समझौते का मतलब यह नहीं है कि जलडमरूमध्य तत्काल खोल दिया जाएगा। ईरान की […]

You May Like