
*भव्यता से मनाई जाएगी अहिल्या जयंती: राजेंद्र पाल*
ग्वालियर। रानी अहित्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर 21 से 31 मई तक विशेष रूप से मनाएगी। इस अभियान के माध्यम से पार्टी महारानी अहिल्याबाई की विरासत, सुशासन और सामाजिक सुधारों को जन-जन तक पहुंचाएगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को भी उजागर किया जाएगा। इस दौरान पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बैठकें, गोष्ठियां, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटक, सांस्कृति कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
उक्त बात शनिवार को देवी अहिल्याबाई बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र पाल ने भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। बैठक का समापनिक उद्बोधन वर्चुअल माध्यम से जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दिया। उन्होंने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर हमारी आराध्य हैं। कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री विनोद शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा शिंदे, कार्यक्रम के सहसंयोजक बलराम बघेल, उमेश जोशी उपस्थित रहे।
