भारत में 6जी के लिए तैयारी शुरू, 5जी रोलआउट सबसे तेज : सिंधिया

ग्वालियर। शनिवार को दो दिन के प्रवास पर ग्वालियर आए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विश्व संचार दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि भारत में 5जी का रोलआउट विश्व में सबसे तेज गति से हुआ है। मात्र 22 महीनों में 99 प्रतिशत जिलों और 82 प्रतिशत जनता तक यह सेवा पहुंच चुकी है।

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दूरसंचार क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर है। देश अब 6जी तकनीक के लिए नियम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डाक विभाग के बारे में उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है।

भारतीय डाक विभाग में 1.64 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। इसमें लगभग ढाई लाख ग्रामीण डाक सेवक कार्यरत हैं। सिंधिया ने याद दिलाया कि 2008 में उन्होंने डाक सेवा जन सेवा का स्लोगन दिया था।

तुर्किए और अजरबेजान के बायकॉट पर बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि यह देश की जनता का भावुक निर्णय है। उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद और पाकिस्तान का साथ देते हैं, उनके खिलाफ राष्ट्रीय भावना जागृत हुई है। राष्ट्र की सुरक्षा में से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Next Post

जेयू में शुरू हुईं बीएड-एमएड परीक्षाएं, कुलपति ने किया निरीक्षण

Sat May 17 , 2025
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीएड, एमएड और एसओएस की परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षाओं के लिए बनाए गए एग्जाम सेंटरों का औचक निरीक्षण कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य ने किया। परीक्षा के समय आज शहर का तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस था। भीषण गर्मी के बीच परीक्षार्थी परीक्षा देते […]

You May Like