ग्वालियर शहर में फिर तेज बारिश, आधे शहर की बिजली गुल, ऊर्जा मंत्री, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त सड़कों पर उतरे

ग्वालियर। कुछ घंटों के विराम के बाद आज देर रात शहर में फिर तेज बारिश शुरू हो गई। आधे शहर की बिजली गुल हो गई है। सड़कों पर सन्नाटा है और जनजीवन पूरी रह ठप्प हो गया। देर रात एक बार फिर शहर के चारों बांधों के गेट खोले जा सकते हैं। तिघरा बांध के गेट देर रात खोले जाने के लिए प्रशासन ने एलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है। इस बीच ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नरसिंह नगर एवं आदिवासी बस्ती, आनंद नगर, तिकोनिया पार्क, उपाध्याय कॉलोनी का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जल निकासी के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं अमला भी मौजूद रहा।

Next Post

ग्वालियर में बाढ़ : प्रभारी मंत्री सिलावट ने जिले के अधिकारियों से ली हालात की जानकारी, कहा: लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएं

Fri Sep 5 , 2025
ग्वालियर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर जिले में अधिक वर्षा के कारण आम जनों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिये कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय से टेलीफ़ोन पर चर्चा […]

You May Like