ग्वालियर में बाढ़ : प्रभारी मंत्री सिलावट ने जिले के अधिकारियों से ली हालात की जानकारी, कहा: लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएं

ग्वालियर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर जिले में अधिक वर्षा के कारण आम जनों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिये कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय से टेलीफ़ोन पर चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। सिलावट ने कहा है कि अत्यधिक वर्षा के कारण शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। इन समस्याओं से निपटने के लिये प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करे। जिन बस्तियों में बरसात का पानी पहुँच रहा है वहाँ के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के साथ-साथ उनके खाने-पीने के भी पुख्ता प्रबंधन किए जाएं। इसके साथ ही बरसात के कारण जहाँ भी मार्ग अवरूद्ध हुए हैं उन्हें ठीक करने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए। प्रभारी मंत्री सिलावट ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि बरसात के कारण उत्पन्न हो रही स्थिति पर सतत निगरानी रखने के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का कार्य करें।

Next Post

पुलिस की मेहनत बेकार, जुआरी निकल गए चकमा देकर

Fri Sep 5 , 2025
आमला। आज रात खिड़की, आवरिया, बल्लाचाल और बोड़खी क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दी। लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि पुलिस की कार्रवाई से पहले ही जुआरी भागने में कामयाब हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोला़ त्योहार के दौरान बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होने की […]

You May Like

Play sound