पुलिस की मेहनत बेकार, जुआरी निकल गए चकमा देकर

आमला। आज रात खिड़की, आवरिया, बल्लाचाल और बोड़खी क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दी। लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि पुलिस की कार्रवाई से पहले ही जुआरी भागने में कामयाब हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पोला़ त्योहार के दौरान बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होने की चर्चाएं जोरों पर थीं, सोशल मीडिया पर भी जुए की गतिविधियों की तस्वीरें और चर्चाएं जमकर वायरल हो रही थीं, जिसके बाद दबाव में आकर पुलिस ने छापेमारी की।

चौंकाने वाली बात यह रही कि जुआ घरों पर दबिश के बावजूद कोई जुआरी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस की भनक पहले से जुआरियों तक पहुँच गई थी? या फिर महकमा सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सख्ती और गोपनीयता के साथ अभियान चलाया जाए तो जुए के इस काले कारोबार पर लगाम लगाई जा सकती है।

Next Post

गिरवर रेलवे ट्रैक से युवती का शव बरामद, गंभीर घायल युवक को भोपाल रैफर किया

Fri Sep 5 , 2025
सागर।मध्य प्रदेश के सागर जिले कै सानौधा थाना अंतर्गत गिरवर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन से एक नाबालिग युवती का शव बरामद किया गया है तो वहीं कुछ दूरी से ही गंभीर रुप से घायल युवक को सागर से भोपाल उपचार के लिए रैफर कर दिया गया है. थाना […]

You May Like