बीजिंग, 07 मार्च (वार्ता) चीन ने स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव किया है और सभी प्रांत में प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल के छात्रों के कक्षाओं के बीच 15 मिनट का अंतराल तथा प्रतिदिन दो घंटे के व्यायाम की पहल शुरू की है। राष्ट्रीय अधिकारियों की निगरानी से पता चला है कि चीनी छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य का ‘अच्छी-या-बेहतरीन’ दर लगातार बढ़ रही है। जारी राष्ट्रीय विधायी सत्र के इतर संवाददाता सम्मेलन में चीन के शिक्षा मंत्री हुआई जिनपेंग ने शनिवार को बताया कि लगातार चार वर्षों से छात्रों में मायोपिया (निकट दृष्टिदोष) की कुल दर में भी गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की पसंद की शारीरिक शिक्षा कक्षाएं तैयार कर चीन पूरे परिसरों में बास्केटबॉल, फुटबॉल और वॉलीबॉल मैचों को बढ़ावा देने जैसे अन्य कदमों के जरिये छात्रों की फिटनेस को मजबूत करने के अभियान को और आगे बढ़ायेगा।
Next Post
खाड़ी देशों पर ईरान के ताजा मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ईरान ने मांगी माफी
Sat Mar 7 , 2026
दुबई/रियाद, 07 मार्च (वार्ता) खाड़ी क्षेत्र में जारी भीषण तनाव के बीच शनिवार को सऊदी अरब, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ईरान की ओर से ताजा ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए। दूसरी ओर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पड़ोसी देशों पर ईरान के हमलों के लिए […]

You May Like
-
1 year ago
दमोह स्टेशन पर श्रमदान
-
2 weeks ago
छात्र का रास्ता रोककर सोने की चेन लूटी
