
पिपलियामण्डी। थडोद स्थित ढिकनिया अण्डरब्रिज के यहां ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई। मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शाम 4.30 बजे करीब चित्तोड़गढ़-रतलाम डेमू के आगे एक युवती कूद गई। महिला के सिर में गंभीर चोंट आने से उसकी मौत हो गई। इंजन ड्राइवर ने पिपलिया रेलवे स्टेशन कार्यालय पर घटना की जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक फरतुल्ला खान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पिपलियामण्डी पुलिस ने युवती का स्मार्ट मोबाइल भी बरामद किया है। टीआई विक्रमसिंह इवने ने बताया युवती की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है।
