यूक्रेन के लिए रूस ओएससीई विशेष निगरानी मिशन प्रारूप को फिर से शुरू करने के पक्ष में नहीं: पोलियांस्की

वियना, 10 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) रूस की यूक्रेन के लिए यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) के विशेष निगरानी मिशन (एसएमएम) के प्रारूप को फिर से शुरू करने में दिलचस्पी नहीं है। यह बात ओएससीई में रूस के नये स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोलियांस्की ने स्पूतनिक को दिए एक साक्षात्कार में कही। उन्होंने कहा कि वियना पहुंचने पर वह पहले ही दूसरे प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ” कई साथी बातचीत को मना नहीं कर रहे हैं लेकिन, बिना किसी वजह के वे कहते हैं कि पहले सैन्य कार्रवाई बंद होनी चाहिए और उसके बाद ही ओएससीई अवलोकन, निगरानी, विघटन (संघर्षरत पक्षों को अलग करना), और सत्यापन में अपनी क्षमता का एहसास कर पाएगा।

उन्होंने ने कहा, “असल में एसएमएम जो कुछ भी कर रहा था। जैसा मैं समझता हूँ, उस मिशन के कुछ बचे हुए हिस्से कहीं न कहीं वह अवशेष हैं, और लोग शायद यह नहीं भूले हैं कि वह कैसा था। ज़ाहिर है, कई लोग इस संसाधन को संगठन के योगदान के तौर पर देखते हैं। हमें एसएमएम के प्रारूप को दोहराने की ज़रूरत नहीं है। असली समझौते और बातचीत अभी दूसरे प्रारूप में हो रही हैं।” गौरतलब है कि श्री पोलियांस्की को 29 दिसंबर, 2025 को रूसी राष्ट्रपति के आदेश से वियना में ओएससीई में रूस का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। उन्होंने श्री अलेक्जेंडर लुकाशेविच की जगह ली और 2026 की शुरुआत में अपना काम संभाला। इससे पहले श्री पोलियांस्की न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में में रूस के उप स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुके हैं।

Next Post

इंदौर-मुंबई राजमार्ग महाराष्ट्र बॉर्डर तक होगा 6 लेन

Tue Feb 10 , 2026
इंदौर: इंदौर से मुंबई राजमार्ग अब दो लेन और चौड़ा किया जाएगा. अभी यह राजमार्ग फोरलेन चौड़ा है. 6 लेन के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है और एनएचएआई ने डीपीआर का टेंडर भी मंजूर कर दिया है. उक्त योजना की डीपीआर मार्च अंतिम सप्ताह में […]

You May Like