
सीधी।इंदौर से बैढऩ जा रही विजय बस क्रमांक एमपी 19 पी 1972 के चालक द्वारा आज दोपहर करीब 2:40 बजे अस्पताल तिराहा के पूर्व अवध होटल के सामने नगर पालिका की के्रन को लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दिया गया। हादसे के दौरान नगर पालिका के क्रेन के बाकेट में सवार होकर लाइनमैन द्वारा स्ट्रीट लाइट का सुधार कार्य किया जा रहा था। बस के अगले सीसे की ठोकर लगते ही क्रेन के बाकेट में सवार लाइनमैन नीचे गिरकर बस की छत में लटक गया। बस के रुकने पर लाइनमैन उसकी छत पर पहुंचकर नीचे उतरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में क्रेन के बाकेट में सवार लाइमैन बाल-बाल बचा। यदि बस तत्काल न रुकती तो गंभीर हादसा हो सकता था। हादसे में बस का अगला सीसा ड्राइवर के सामने का चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद लोगों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जिसके कारण वाहनों का आवागवन भी करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस को अपनी अभिरक्षा में लेकर विवेचना शुरू कर दिया है।
