ग्वालियर जिला अस्पताल में गुल रही बिजली, ठप हुईं चिकित्सा सेवाएं

ग्वालियर। शासकीय जिला अस्पताल में आज अफरा तफरी का आलम रहा. यहाँ अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके चलते न तो पेशेंट के पर्चे बन पाए और न उनकरे उपचार मिल सका. ऑपरेशन थिएटर के अँधेरे मे डूबने से गंभीर मरीजों के आपरेशन भी अटक गए. गर्मी और अँधेरे से बचाने अटेंडर अपने मरीजों क़ो स्ट्रेचर पर लेकर बाहर की तरफ भागे और खुले आसमान के नीचे ड्रिप चढ़ते हुए देखे गए. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बिजली विभाग से सप्लाई चालू थी लेकिन अस्पताल की आंतरिक लाइन में फॉल्ट आ गया था. करीब तीन घंटे बाद फॉल्ट ठीक हुआ और सेवाएं बहाल हो सकीं.

ग्वालियर के मुरार में जिला अस्पताल है. इसका भवन भी नया बनाया गया है और अनेक आधुनिक उपकरण लगाए गए. यहाँ हजारों की संख्या में मरीज जिले भर से रोज उपचार कराने पहुंचते है. यहाँ सैकड़ो मरीज भर्ती रहते है और रोज दर्जनों गंभीर मरीजों के ऑपरेशन होते हैं. आज अचानक अस्पताल की लाइट गुल हो गई. पहले तो सोचा कि बिजली विभाग की तरफ से गयीं होंगी जो समान्य तौर पर थोड़ी देर मे आ जाती है, लेकिन ज़ब काफी देर तक बिजली नहीं आयी तो पता चला कि लाइट की इलाके में सप्लाई तो चालू है सिर्फ अस्पताल की लाइट गुल है. कोई अंदरूनी फॉल्ट है. इसके बाद सिविल सर्जन ने बिजली वालों की टीम लगाई जो फाल्ट ढूंढती रही.

Next Post

डॉ. मिश्रा भिंड अस्पताल के अधीक्षक पद की कमान संभालेंगे

Sat Sep 27 , 2025
भिंड। डॉ. आर.के मिश्रा पर भिंड कलेक्टर ने एक बार फिर भरोसा जताया है। डॉ. मिश्रा भिंड अस्पताल के अधीक्षक पद की कमान संभालेंगे। डॉ आर.एन राजौरिया के निलंबन के बाद भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन के बाद डॉ. मिश्रा को जिला अस्पताल की कमान सौंपी […]

You May Like