घरेलू विवाद में पत्नी को बेरहमी से पीटा, बचाने आए बेटे को भी दी जान से मारने की धमकी

इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक नशड़ी पति ने मामूली बात पर अपनी ही पत्नी की पिटाई कर दी। हद तो तब हो गई जब मां को बचाने पहुँचे मासूम बेटे को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और दोनों को जान से खत्म करने की सीधी धमकी दे डाली।पुलिस के अनुसार, भवानी नगर निवासी अयोध्या कोंडरे पति लखन कोंडरे ने बाणगंगा थाने पहुँचकर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसका पति लखन शराब की लत का शिकार है और आए दिन घर में क्लेश करता है।

बीती रात भी वह अत्यधिक नशे की हालत में घर लौटा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा।जब अयोध्या ने पति को गाली देने से रोका और समझाने की कोशिश की, तो लखन दरिंदगी पर उतर आया। उसने पत्नी पर थप्पड़ों और घूंसों की बौछार कर दी। चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद बेटा अरुण अपनी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने दौड़ा। इस पर बौखलाए लखन ने बेटे को धक्का दे दिया और चिल्लाते हुए बोला कि अगर बीच में आए तो तुम दोनों को जान से खत्म कर दूंगा।

Next Post

दिव्यांगों की जाँच के लिए 17 से 22 अगस्त तक लगेंगे शिविर

Thu Aug 13 , 2026
रीवा:सामाजिक न्याय विभाग द्वारा भारत सरकार की एडिप योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के सहयोग से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दिव्यांगों की जाँच के लिए शिविर लगाए जाएंगे. शिविर 17 अगस्त से 22 अगस्त तक लगाए जा रहे हैं. इस संबंध में अपर […]

You May Like

मनोरंजन