डिप्टी कलेक्टर बन पहली बार आई मोना दांगी, छात्र-छात्राओं साथ बांटे अनुभव

बहादुरपुर: क्षेत्र के इकोदिया गांव की मोना दांगी बीते दिनों मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा घोषित 2023 के परिणामों में 12वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बनी हैं। इससे पहले 2022 के परिणामों में सफलता हासिल कर वाणिज्यकर अधिकारी का पद पर उनका चयन हुआ था। मोना परिणामों के बाद पहली बार शुक्रवार को क्षेत्र में आईं। जहां कुकावली, सुमेर, बहादुरपुर, बंगला चौराहा, बरखेड़ा जमाल और गृहग्राम इकोदिया में उनका स्वागत किया गया।

बहादुरपुर में वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं से रूबरू हुईं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी पढ़ाई के अनुभव बांटे और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि अभी हमारे क्षेत्र से गिनती के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं, जबकि शिक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ है।

अब मोबाइल और लैपटॉप के जरिए शिक्षा आपके द्वार पर आ चुकी है। आप इंटरनेट का अनावश्यक उपयोग न करते हुए पढ़ाई में उसका उपयोग करें। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया। बंगला चौराहा से बरखेड़ा जमाल होते हुए इकोदिया तक उनके स्वागत में एक रैली निकाली गई।

Next Post

सर्विस रोड पर बुज़ुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में पकड़ा आरोपी

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर: सर्विस रोड पर संदिग्ध हालात में मिले बुज़ुर्ग की मौत का मामला हत्या में बदल गया. खजराना पुलिस ने घटनाक्रम सुलझाते हुए वारदात के 48 घंटे के भीतर ही अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी भागने के दौरान घायल भी हुआ है, पुलिस उससे पूछताछ […]

You May Like