‘हर दिन 100 से 150 छक्के लगाने का अभ्यास’, मुकुल चौधरी ने ऐसे बजाई KKR के गेंदबाजों की बैंड

मुकुल चौधरी ने आईपीएल 2026 में 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर केकेआर के खिलाफ मैच जिताया। उन्होंने अपने संघर्ष, रोजाना अभ्यास और हेलीकॉप्टर शॉट को अपनी ताकत बताया।

आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले के बाद क्रिकेट फैंस की जुबान पर सिर्फ मुकुल चौधरी का है। मुकुल चौधरी ने केकेआर के पक्ष में जा चुके मैच को अपनी असाधारण पारी से एलएसजी की झोली में डाल दिया।

मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 बेहतरीन छक्के शामिल थे। मुकुल के लगाए छक्कों और मैच को फिनिश करने की उनकी क्षमता ने लोगों को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की याद दिला दी। एमएस धोनी को ही अपना आदर्श मानने वाले मुकुल चौधरी ने उनका लोकप्रिय हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाया।

हर दिन 100-150 छक्के लगाते हैं मुकुल चौधरी
मैच के बाद अपने छक्के लगाने की क्षमता मुकुल चौधरी ने कहा, “मेरा शरीर थोड़ा ताकतवर है और यह मुझमें नैचुरली आ गया है। मैं हर दिन 100-150 छक्के मारने का अभ्यास करता हूं, इसलिए अगर आप ऐसा करते रहें तो बैट की गति बढ़ती है। मैं पिछले पांच-छह महीनों से बहुत अभ्यास कर रहा हूं, इसलिए यह मेरे गेम में आ गया है।”

मुकुल चौधरी ने हेलीकॉप्टर शॉट को लेकर क्या कहा?
हेलीकॉप्टर शॉट पर मुकुल ने कहा, “मैंने बचपन से ही उस शॉट का अभ्यास किया है। मुझे हमेशा वह पसंद था, और जिस तरह से धोनी पारी खत्म करते थे। वह यॉर्कर पर भी छक्का मारते थे। अगर आप उस तरह की गेंद पर भी छक्का मारते हैं, तो गेंदबाज कुछ अलग करने के बारे में सोचता है।”

मुकुल चौधरी की पारी के बाद कोच लैंगर ने कही ये बड़ी बात
चौधरी की पारी से एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर काफी खुश नजर आए। लैंगर ने कहा, “उन्हें विश्वास है कि चौधरी और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। वह बहुत युवा है, और उनकी आंखों में वह चमक है। वह भूखा है। जब आप पहली बार आते हैं, तो आप बहुत मेहनत करते हैं, और उसकी जिंदगी और उसके करियर का एक बहुत बड़ा पल साबित होगा।”

लैंगर ने कुछ समय पूर्व कहा था कि वह चौधरी को चार महीने में भारत का सबसे डरावना नंबर 6 या नंबर 7 का बल्लेबाज बना सकते हैं।अनकैप्ड मुकुल को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर एलएसजी ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मीनी नीलामी में 2.6 करोड़ में खरीदा था।

Next Post

जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार करेगी पाकिस्तान का दौरा, जानें कब और कितने मैचों की होगी सीरीज

Sat Apr 11 , 2026
जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार पाकिस्तान दौरे पर छह मैचों की सीरीज खेलेगी। कराची में होने वाली यह सीरीज आईसीसी चैंपियनशिप और टी20 वर्ल्ड कप तैयारियों के लिहाज से अहम है। जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान जिम्बाब्वे महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम […]

You May Like