चावल कमजोर; गेहूं, चीनी, दालों, खाद्य तेलों के दाम बढ़े

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव टूट गये। वहीं, गेहूं और चीनी की कीमतों में तेजी रही। दालों और खाद्य तेलों के दाम भी बढ़ गये। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत तीन रुपये घटकर 3,850.77 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं तीन रुपये महंगा हुआ और 2,850.29 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत छह रुपये बढ़ी।
दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल औसतन 33 रुपये और चना दाल 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल की कीमत 15 रुपये और मूंग दाल की 12 रुपये बढ़ी। उड़द दाल 11 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 45 रिंगिट चढ़कर 4,061 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.67 प्रतिशत गिरकर में 51.36 डॉलर के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 152 रुपये और वनस्पति 95 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 46 रुपये और पाम ऑयल की 39 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। सूरजमुखी तेल 38 रुपये और मूंगफली तेल 30 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत दो रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

निफ्टी-50 सूचकांक दिसंबर 2026 तक पहुंच सकता है 29 हजार के पार: कोटक सिक्योरिटीज

Wed Dec 10 , 2025
बेंगलुरु, 10 दिसम्बर (वार्ता) ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने कहा है कि दिसंबर 2026 तक निफ्टी-50 सूचकांक 29 हजार अंक के पार पहुंच सकता है। कोटक सिक्योरिटीज के बुधवार को जारी बाजार परिदृश्य 2026 में कहा गया है कि सामान्य परिस्थितियों में बिना बड़े उथल-पुथल के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का […]

You May Like