दमोह: वन परिक्षेत्र रेंज अंर्तगत ग्वारी गांव में रीछ के हमले से एक किशोर बुरी तरह घायल होने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिसका उपचार जारी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि घायल किशोर प्रहलाद पिता साहब यादव उम्र 14 वर्ष निवासी ग्वारी जब खेत रखाने के लिए गया था.
तभी रीछ ने आकर हमला कर दिया, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो जाने पर वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे के निर्देशन में रेंजर विक्रम चौधरी और स्टाफ के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर किशोर को तत्कालीन आर्थिक राशि देकर बेहतर उपचार कराने की बात कही।
