इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया मोदी को

नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बितांग आदिपूर्ण’ से नवाजा है। इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर गए श्री मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया कि उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में श्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा।
श्री मोदी ने कहा, “आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है। ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है… इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है। मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” अब तक दुनिया भर के 34 देशों ने श्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।

.....

Next Post

सीमा सड़क संगठन फंड के दुरुपयोग के मामले में 11 राज्यों में 26 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी

Tue Jul 7 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़े चार आपराधिक मामलों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड—में 26 जगहों पर तलाशी […]

You May Like