इंदौर: नगर निगम के नवागत आयुक्त क्षितिज सिंघल ने खजराना स्थित श्री गणेश मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन करने के पश्चात अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही आयुक्त क्षितिज सिंघल कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ भागीरथपुरा क्षेत्र पहुंचे।
यहां उन्होंने रिंग सर्वे में लगी टीमों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक समझाइश दी तथा क्षेत्र के रहवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। अधिकारियों ने सर्वे कार्य को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
