जबलपुर: जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र एक के बाहर इन दिनों कूड़े कचरे और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जीआरपी थाने के सामने बना पुराना मार्ग स्वच्छता की कमी से जूझ रहा है। जिसके चलते पैदल स्टेशन पहुंचने वाले यात्री अपने नाक पर कपड़ा रख कर गुजरने को मजबूर हो चुके है। वही स्थानीय लोगों ने रेलवे और नगर निगम से सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। बता दे कि स्टेशन से निकलने वाला कचरा यहां लाकर इकट्ठा किया जाता है। जिसके चलते आसपास के पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी बढ़ चुकीं है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
प्लेटफार्म एक की जीआरपी एग्जिट से बाहर निकलते ही कचड़े के ढेर और बदबू से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है स्टेशन परिसर से निकलने वाले मार्ग पर फैली गंदगी के कारण न केवल यात्रियों को दिक्कत हो रही है बल्कि शहर की छवि भी प्रभावित हो रही है। ट्रेनों के इंतजार के समय यात्रियों का यहां रुकना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम और रेलवे प्रशासन की लचर सफाई व्यवस्था के चलते यह समस्या बनी हुई है कचरे का सही ढंग से निस्तारण न होने से यात्रियों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ता है यात्री हिमांशु ने नवभारत से बातचीत में कहा, स्टेशन के पास इस तरह की गंदगी रहने से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है और यही कचरा आगे चलकर बीमारियों का कारण बनता है।
