जबलपुर:पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2026 में कुल 01 लाख 75 हजार मामलों में अनबुक्ड लगेज, बिना टिकट यात्रा तथा अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे।
इनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 12 करोड़ 35 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। यह राशि पिछले वर्ष इसी अवधि में वसूले गए 10 करोड़ 30 लाख रुपये के जुर्माने की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए टिकिट जाँच अभियान में बिना टिकिट अनबुक्ड लगेज अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के 02 हजार प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए जांच अभियान में 68 हजार प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 05 करोड़ 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
