सीएम डॉ यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक नरसिम्हा राव बंडारू तथा उपाध्यक्ष नवीन कुमार ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में भेंट कर प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

ग्रीनको ग्रुप भारत की अग्रणी नवकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है। ग्रीनको ग्रुप प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा गतिविधियों के विस्तार का इच्छुक है। यह ग्रुप शिवपुरी जिले में सौर ऊर्जा संयंत्र और मंदसौर व रतलाम जिलों में पवन ऊर्जा संयंत्र के प्रोजेक्ट संचालित कर रहा है।

नीमच जिले में गांधी सागर के पास 1920 मेगावाट क्षमता के भारत के सबसे बड़े पंप हाइड्रो स्टोरेज प्लांट का निर्माण भी 11 हजार करोड़ रूपए के निवेश से किया जा रहा है। इस परियोजना से लगभग 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Next Post

15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया बाबू

Wed May 6 , 2026
शहडोल। जिले के ब्यौहारी तहसील कार्यालय में बुधवार को लोकायुक्त रीवा ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आदेश की कॉपी के बदले मांगे थे पैसे शिकायतकर्ता सुरेश कुमार जायसवाल ने बताया कि भूमि विवाद से […]

You May Like