मानसी साहू का दसवीं की मेरिट में MP में आया चौथा स्थान

सीधी:मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। सीधी जिले के गांधी हाई स्कूल की छात्रा मानसी साहू ने 497 अंक प्राप्त कर जिले में पहला और प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 10 बजे परीक्षा परिणाम की घोषणा की। पटेल पुल इलाके की रहने वाली मानसी के पिता मंगल साहू एक साधारण परिवार से हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद मानसी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।मानसी की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उनके शिक्षकों के अनुसार मानसी शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। वह कक्षा में हमेशा अनुशासित रहती थीं। मानसी की सफलता ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सीधी जिले को गौरवान्वित किया है।

Next Post

शिवपुरी के तीन छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई

Tue May 6 , 2025
शिवपुरी: एमपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शिवपुरी के तीन छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। एमपी बोर्ड 10वीं में जगदंबा को 9वीं और पूर्वी व प्रिंस को 10वीं रैंक मिली है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like