ईरान के 16 माइनलेयर जहाजों को नष्ट करने का अमेरिका का दावा

वाशिंगटन 11 मार्च (वार्ता) अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के समुद्री सुरंग बिछाने वाले (माइनलेयर्स) 16 जहाजों पर हमला किया है।

कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिकी सेना ने 10 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 16 माइनलेयर्स सहित कई ईरानी नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया।” पोस्ट में शामिल एक वीडियो में दिखाया गया है कि नौ जहाजों पर हमला किया, जिनमें से अधिकांश हमले के समय लंगर डाले हुए प्रतीत हो रहे थे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए जाने के बाद से क्या ईरान ने समुद्री सुरंगें बिछाई थीं या नहीं।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अमेरिका और उसके सहयोगियों के बेड़े की आवाजाही को रोकने के लिए मिसाइलों और पनडुब्बियों का उपयोग करेगा।

इस पोस्ट में अमेरिका के उन पिछले दावों को खारिज कर दिया गया जिसमें कहा गया था कि उसकी नौसेना इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (अंकटाड) ने कल कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात में हालिया व्यवधानों ने ऊर्जा बाजारों, समुद्री परिवहन और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जिसने व्यापक चिंताएं बढ़ा दी है।

एक रिपोर्ट में अंकटाड ने कहा कि क्षेत्र में सैन्य तनाव ने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से होने वाले परिवहन को बाधित किया है। यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है जहाँ से वैश्विक समुद्री तेल व्यापार का लगभग एक तिहाई हिस्सा, साथ ही बड़ी मात्रा में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और उर्वरकों का परिवहन होता है।

Next Post

दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन, एक भारतीय सहित चार लोग घायल; विमान परिचालन सामान्य

Wed Mar 11 , 2026
दुबई, 11 मार्च (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र अमीरात के दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बुधवार सुबह दो ड्रोन गिरने से एक भारतीय नागरिक सहित चार लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना की पुष्टि की है। मीडिया कार्यालय के अनुसार, घायलों में एक भारतीय […]

You May Like