जिले में 60 बालिकाओं को लगाई एचपीवी की वैक्सीन

सीहोर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है. सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 60 बालिकाओं को एचपीवी की वैक्सीन लगाई गई. उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे जानलेवा कैंसर है. इस बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से यह राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जो आगामी तीन माह तक संचालित किया जाएगा.

 

Next Post

होली मिलन समारोह में जमकर उड़ाया रंग-गुलाल

Mon Mar 9 , 2026
सीहोर। नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा समरसता संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गुलाल व पुष्पवर्षा कर होली खेली गई. क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा शिव-पार्वती व राधाकृष्ण के रूप में उपस्थित महिला पुरुषों के साथ […]

You May Like