सीहोर। नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा समरसता संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में गुलाल व पुष्पवर्षा कर होली खेली गई. क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा शिव-पार्वती व राधाकृष्ण के रूप में उपस्थित महिला पुरुषों के साथ नृत्य किया गया नपाध्यक्ष राठौर ने गुलाल लगाकर होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में सीएमओ सुधीर कुमार सिंह, सतीश राठौर, विवेक राठौर, रमेश आर्य, मुकेश राठौर, डीपी आर्य, धन्नालाल परचौले, पन्नालाल खंगराले, नारायण सिंह परमार, मदन मालवीय, रामचन्द्र दसलानिया आदि मौजूद थे.
