चोरी कर मोटर साइकिलें कबाड़ में खपाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सीधी।चोरी की मोटर साइकिलों को कबाड़ मे खपाने वाले आरोपी को चुरहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी चुरहट को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि संतोष कुमार साहू पिता चन्द्रभान साहू निवासी मवई ,बीछी रोड स्थित अपने कबाड़ की दुकान मे कई मोटर सायकल अवैध रूप से रखे हुए है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी चुरहट ने पुलिस टीम गठित कर मुखबिर की सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए रवाना की । पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो पाया कि संतोष कुमार साहू अपने कवाड़ के दुकान मे 03 मोटर सायकल रखे था। मोटर सायकलो का इंजन नंबर, चेचिस नंबर देखने का प्रयास किया जो स्पष्ट नही दिखा जिससे उक्त तीनो मोटर सायकलो को कवाड़ मे खरीदने व रखने के वैध कागजात के संबंध मे पूछा गया जो नही होना बताया। कवाड़ का कार्य कर रहे संतोष कुमार साहू पिता चन्द्रभान साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मवई ,थाना चुरहट जिला सीधी का यह कृत्य धारा 317(1) बीएनएस के तहत दण्डनीय पाये जाने से उक्त तीनो मोटरसाइकिलों को जप्त कर कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार साहू के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

Next Post

कारीगोही में विद्युत उपकेंद्र किया चार्ज,लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

Fri Apr 11 , 2025
सतना। पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के सतना सर्किल में आने वाले रामपुर बघेलान डिवीजन में एक और सौगात जुड़ गई है, जो केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत मिली है। बिरसिंहपुर वितरण केंद्र में आने वाले कारीगोही में नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र को चार्ज कर विद्युत सप्लाई बहाल […]

You May Like