नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

पन्ना। विगत 29 अप्रेल को एक नाबालिग बालिका के दोस्त को बंधक बनाकर चार आरोपियों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया था जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुये चारो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनका देवेन्द्रनगर में पुलिस द्वारा जुलूस निकाला गया। हासिल जानकारी के अनुसार दिनांक 29 अप्रेल को पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना देवेंद्रनगर में धारा 115(2), 137(2), 70(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 5(जी)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक बलात्कार का अपराध दर्ज कर गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की गई । विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता एवं 3(1)(ई), 3(2)(व), 3(2)(वा) एससी/एसटी एक्ट की धाराओं का समावेश किया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर संतोष यादव एवं टीआई पन्ना रोहित मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के हुलिया के आधार पर आसपास के ग्रामों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा बड़ागाँव बांध क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन आरोपियों श्रीपाल गडारी, पिता राम सनेही गडारी, उम्र 27 वर्ष, शनि पाल, पिता संतोष पाल, उम्र 23 वर्ष, राहुल जैसवाल, पिता शारदा प्रसाद जैसवाल, उम्र 27 वर्ष निवासी बडागांव थाना देवेन्द्रनगर को पकड़ा गया। संदेहियों से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया तथा एक अन्य सह-अभियुक्त हेतराम उर्फ हितु पटेल, पिता भुराइयां पटेल, उम्र 59 वर्ष निवासी बड़ागाँव की जानकारी भी दी। तत्पश्चात चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया की आरोपी जंगल मे पहले से मौजूद थे जैसे ही युवक-युवती एकांत स्थान पर आये तो मौके का फायदा उठाकर युवक को बंधक बनाकर यवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।,इस दौरान आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करने का वीडियो भी बनाया गया साथ हि पीडिंता एवं उसके साथी से नगद रुपये एवं मोबाइल चॉदी की चौन छीन ले गये थे। जिसको पुलिस टीम द्वारा जप्त कर लिया गया है। उपरोक्त आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन, एक लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक साइकिल तथा पीड़िता से लूटा गया सामान (मोबाइल,चांदी की चेन एवं ₹10,000 नगदी) बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।

Next Post

पूर्णिमा पर नर्मदा तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब 

Fri May 1 , 2026
नर्मदापुरम। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाई। प्रातःकाल 5 बजे से ही सेठानी घाट, कोरी घाट,विवेकानंद घाट, पर्यटन घाट, गोंदरी घाट और बांद्राभान जैसे प्रमुख घाटों पर स्नान का क्रम आरंभ हो […]

You May Like