शराब हादसे के 3 गंभीर मरीजों की आँखों में परेशानी, AIIMS भोपाल रेफर

सागर। सागर जिले के बण्डा क्षेत्र में जहरीली-अवैध शराब के सेवन से बीमार हुए लोगों का हाल जानने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में चर्चा की। मंत्री राजपूत ने कहा कि दूषित शराब के सेवन से जिन लोगों की मृत्यु हुई है अथवा जो प्रभावित हुए हैं, उनके परिवारों को तीन दिन के अंदर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पीड़ितों के पास संबल कार्ड नहीं है, उन्हें भी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

बीएमसी के निरीक्षण के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुनील विश्वकर्मा, सुल्तान सिंह, गोविंद अहिरवार नाम के तीन मरीजों की आंखों में अधिक परेशानी होने की जानकारी मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल बेहतर उपचार के लिए तीनों मरीजों को भोपाल भेजने की व्यवस्था कराई। मंत्री ने दूरभाष पर भोपाल एम्स के चिकित्सकों से चर्चा कर मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की और उन्हें तत्काल भोपाल भेजा गया। उन्होंने कहा कि शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। बैठक में घटना, मरीजों के उपचार, पीड़ित परिवारों को दी जा रही सहायता तथा आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Next Post

बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया वार ,मौत 

Mon Sep 14 , 2026
भोपाल। सूखी सेवनियां इलाके में एक बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. आरोपी मौके पर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है. थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि बंजारा टोला प्रेमपुरा निवासी आरोपी धर्मेंद (32) ने रविवार देर शाम […]

You May Like