फायर स्टेशन के पास सट्टा लगाते पकड़ा

इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से सट्टा लिखने की सामग्री और नगदी जब्त की गई है।
बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार फायर स्टेशन के पास कुमेड़ी कांकड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लेते पाया गया।

मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार रघुवंशी निवासी निरंजनपुर पिंक सिटी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक वाल्व पैन, सट्टे के तीन अंक वाली पर्चियां और 470 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सट्टा सामग्री जब्त कर पूछताछ शुरु की।

Next Post

फिनिक्स मॉल के पास एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, थार कार जब्त

Tue Jan 13 , 2026
इंदौर: नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कनाड़िया पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये की एमडी के साथ एक लग्जरी थार कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण […]

You May Like

मनोरंजन