ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपाे में प्रदर्शित की जायेंगी उन्नत औद्योगिक तकनीकें

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चार दिवसीय ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपो, 2026 में ताइवान की सबसे उन्नत औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिससे भारतीय विनिर्माताओं को भविष्य की बुद्धिमान (इंटेलिजेंट) विनिर्माण की झलक देखने का अवसर मिलेगा। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑटोमेशन एक्सपो 2026 में ताइवान एक्सीलेंस पवेलियन के अंतर्गत 22 पुरस्कार विजेता ताइवानी ब्रांड अपनी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।

इनमें एआई एज कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स एवं स्मार्ट ऑटोमेशन तथा औद्योगिक उपकरण एवं कंपोनेंट्स जैसे क्षेत्रों की अत्याधुनिक तकनीकें शामिल होंगी। इनका उद्देश्य भारतीय उद्योगों को उत्पादकता बढ़ाने, परिचालन क्षमता को मजबूत करने और अधिक टिकाऊ विनिर्माण व्यवस्था विकसित करने में सहायता प्रदान करना है। भारत का विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र तेजी से स्मार्ट फैक्ट्रियों और सतत (सस्टेनेबल) उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष की भागीदारी का प्रमुख आकर्षण 22 जुलाई को आयोजित ‘ताइवान एक्सीलेंस प्रोडक्ट लॉन्च’ होगा, जिसकी थीम है, ताइवान के एडैप्टिव सॉल्यूशंस के साथ सतत विनिर्माण का निर्माण। इस अवसर पर ताइवान के चार अग्रणी ब्रांड

एचआईडब्ल्यूआईएन, आईबीएएसई, सिन्ट्रोन्स और सिन्टेक अपनी नवीनतम औद्योगिक तकनीकों का अनावरण करेंगे। वे यह भी प्रदर्शित करेंगे कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित और आत्मसाती तकनीकें किस प्रकार स्मार्ट एवं सतत विनिर्माण को नयी दिशा दे रही हैं। वर्ष 2025 में ताइवान के विनिर्माण उत्पादन ने नया रिकॉर्ड बनाया। उत्पादन सूचकांक में 17.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी, जिसका प्रमुख कारण कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और उन्नत औद्योगिक तकनीकों की वैश्विक मांग रही। यह उपलब्धि बुद्धिमान विनिर्माण के क्षेत्र में ताइवान की निरंतर अग्रणी भूमिका को दर्शाती है।

प्रदर्शनी के दौरान आगंतुक कई प्रमुख ताइवानी कंपनियों के 55 से अधिक पुरस्कार विजेता उत्पादों को देख सकेंगे। ये उत्पाद औद्योगिक ऑटोमेशन, स्मार्ट विनिर्माण, आद्योगिक कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग, मोशन कंट्रोल और सटीक इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। भारत के विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से हो रहे परिवर्तन को देखते हुए, ताइवान एक्सीलेंस उन्नत विनिर्माण समाधानों को प्रस्तुत कर भारत और ताइवान के बीच तकनीकी साझेदारी को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है। ताइवान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के सहयोग से प्रदान किये जाने वाले ताइवान एक्सीलेंस अवॉर्ड्स अनुसंधान एवं विकास, डिज़ाइन, गुणवत्ता और विपणन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ‘मेड इन ताइवान’ उत्पादों को सम्मानित करते हैं।

.....

Next Post

जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बरपा हंगामा 

Wed Jul 15 , 2026
सीधी । जिला अस्पताल में आज सुबह करीब 11 बजे एक प्रसूता की आपरेशन थिएटर में मौत होने पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि सिजेरियन आपरेशन के लिए 20 हजार मांगे गए थे। उनकी मांग पूरी न करने पर गलत इंजेक्शन लगा दिया जिसके […]

You May Like