जबलपुर: ताप्ती नगर, आलोक नगर अधारताल में कचरा कलेक्शन का रिक्शा अचानक टूट गया जिस कारण सड़क पर कचरा व गंदगी फैल गई। करीब 3 से चार घंटे तक वाहन वहीं पड़ा रहा और गंदगी स्थानीयजनों को चुभने लगी।इसी बीच नगर निगम के स्वच्छता सिटीजन एप पर जागरूक नागरिक अविनाश मोटवानी ने टूटे रिक्शा और गंदगी की फोटो अपलोड की। जिसके बाद शनिवार को नगर निगम के जिम्मेदारों ने मौके पर सफाई अमला भेजा और गंदगी को साफ कराया।
हटाए क्यों नहीं जा रहे खस्ताहाल वाहन..
जानकारी के अनुसार ताप्ती नगर, आलोक नगर अधारताल में कचरा उठाने निगम का वाहन गया था जहां वह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों में चर्चा थी कि वाहन किसी अन्य वाहन से टकराया है जिस कारण ऐसा हुआ है। उधर सवाल ये भी खड़े हुए कि अगर निगम के सफाई अमले में कचरा कलेक्शन वाहन खस्ताहाल स्थिति में हैं तो उन्हें हटाया क्यों नहीं जा रहा है।
Next Post
केवल दफ्तर में न बैठें, फील्ड पर उतरकर करें निगरानी: निगमायुक्त
Sun Jun 14 , 2026
जबलपुर: सभी विकास कार्य और जनता से जुड़े मामले समय सीमा के भीतर ही पूर्ण होने चाहिए। मैदानी निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें तुरंत सुधारा जाए। अधिकारी केवल दफ्तर में न बैठें, बल्कि खुद फील्ड में उतरकर कार्यों की गुणवत्ता और गति की निगरानी करें। […]

You May Like
-
10 months ago
कम बारिश में ही उखड़ी सड़कें, हो गए गढ्ढे