इंदौर से मुख्यपीठ जबलपुर आएगे न्यायाधीश कलगांवकर

जबलपुर। मप्र उच्च न्यायालय प्रशासन ने मंगलवार को एक नया आदेश जारी करते हुए दो जजों के ट्रांसफर किये हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के नाम से जारी किये गए आदेश के अनुसार उच्च न्यायालय की प्रिंसिपल बेंच जबलपुर में पदस्थ जस्टिस संदीप नटवरलाल भट्ट को इंदौर और इंदौर में पदस्थ जस्टिस संजीव कलगांवकर को जबलपुर ट्रांसफर किया गया है। यह आदेश 20 अप्रैल से प्रभावी होगा। बता दे कि जस्टिस भट्ट कुछ माह पहले ही गुजरात से ट्रांसफर होकर मप्र उच्च न्यायालय आए थे।

Next Post

ईरानी मीडिया ने ट्रंप के 'बातचीत' दावे को किया खारिज

Tue Mar 24 , 2026
तेहरान, 24 मार्च (वार्ता) ईरान के सरकारी और अर्द्ध-सरकारी मीडिया ने अमेरिका के खिलाफ कड़ी चेतावनियां जारी रखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “रचनात्मक बातचीत” के दावों को खारिज कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी मीडिया ने स्पष्ट कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी प्रकार की […]

You May Like