सांची में शीतलहर का कहर, ठंडी हवाओं और बौछारों से जनजीवन प्रभावित

सांची: नगर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है. आसमान में छाए बादलों के कारण सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को कड़ाके की ठंड में बदल दिया है. नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं. सुबह और शाम के समय गलियों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है.

इस बीच, रुक-रुककर हो रही हल्की बौछारों से किसानों की चिंता बढ़ गई है. खेतों में खड़ी धान की फसल कटाई के इंतजार में है, लेकिन लगातार भीगते मौसम के कारण हार्वेस्टर मशीनें खेतों तक नहीं पहुंच पा रही हैं. किसानों को डर है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो फसलें नुकसान की चपेट में आ सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक शीतलहर से राहत की संभावना नहीं है और तापमान में और गिरावट हो सकती है.

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Fri Oct 31 , 2025
मेलबर्न 31 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचले मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। […]

You May Like